आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा क्राफ्ट मेला मैदान झाँसी में

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 मई को झांसी लोकसभा सीट पर अपने करीबी सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के...

May 14, 2024 - 00:34
May 14, 2024 - 00:45
 0  7
आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा क्राफ्ट मेला मैदान झाँसी में

झांसी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 मई को झांसी लोकसभा सीट पर अपने करीबी सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के लिए प्रचार करेंगे। उनके साथ सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इंडी गठबंधन के उम्मीदवार की जीत की अपील करने के लिए रैली में शामिल होंगे। यह उप्र में उनकी पांचवीं संयुक्त रैली होगी। इसके लिए कांग्रेस व उनके घटक दलों द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं।

यह भी पढ़े : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अब त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

यह रैली क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित की जाएगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी करीब 2 बजकर 20 मिनट पर आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। वहां उनके एक घंटा रुकने का प्रोटोकॉल जारी किया गया है। उसके बाद सीधे वे मध्य प्रदेश के लिए भी लोग रवाना हो जाएंगे। जनसभा के आयोजन के लिए इंडी गठबंधन के सभी घटक दल युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े : सपा ने बुंदेलखंड के युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए, हमने थमाया टैबलेट : योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि प्रदीप जैन का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा से है। जिन्हें लगभग डेढ़ लाख ब्राम्हण वोटों का समर्थन हासिल है। शर्मा इस क्षेत्र को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना पर भी भरोसा कर रहे हैं। बसपा ने नए चेहरे रवि प्रकाश कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब 15 मई को झांसी में करेंगे रोड शो

जैन पिछड़ेपन की पुरानी समस्या को उजागर करके अपने प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला कर रहे हैं जो स्थानीय लोगों को बेहतर शिक्षा और नौकरियों की तलाश में देश के अन्य हिस्सों में पलायन करने के लिए मजबूर करती है। वह औद्योगिक केंद्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि कम मुआवजे से उन किसानों को नुकसान होता है जिनकी जमीन अधिग्रहीत की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0