मंदाकिनी जल से भरी गई राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ की जलहरी
क्षेत्र की खुशहाली और जिले में जोरदार बारिश की कामना लिए भक्तों नें राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की जलहरी भरी...
 
                                चित्रकूट। क्षेत्र की खुशहाली और जिले में जोरदार बारिश की कामना लिए भक्तों नें राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की जलहरी भरी। मंदाकिनी नदी के जल से भोलेनाथ की जलहरी भरने के बाद भक्तों ने सामूहिक स्तुति की। इसके बाद आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।
यह भी पढ़े : मप्र : कलियासोत के 3 गेट और तवा डैम के 5 गेट खुले, 11 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट
 
मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीपदास महराज ने बताया कि दशकों से बारिश की कामना के लिए जलहरी भरने की परम्परा रही है। इस साल जिले में बारिश काफी कम हुई है। इसको देखते हुए भक्तों ने जलहरी भरी है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि जिले का किसान ट्यूबवेल से खेतों को भरकर धान की रोपाई करने पर विवश है। अभी जिले में बहुत कम बारिश हुई है। ऐसे में भक्तों ने हर-हर बम-बम के जयकारों के बीच भोलेनाथ की जलहरी भरी। मंदाकिनी नदी के जल को ले जाकर जलहरी भरकर सामूहिक स्तुति की गई। भोलेनाथ से क्षेत्र में कृपा करने और किसानों की खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर पुजारी विपिन बिहारी, गुलजारी लाल, पुनीत तिवारी, शुभम शुक्ला, रोहित, शिवम, सुरेश चौरसिया, सर्वेश तिवारी, जगरूप पाठक समेंत अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : मप्रः दमोह से भागी चार युवतियों को पुलिस मुम्बई से लाई वापस
 
                        
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            