मप्रः दमोह से भागी चार युवतियों को पुलिस मुम्बई से लाई वापस

शहर के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की चार छात्राओं को पुलिस मुंबई से वापस ले आई है...

मप्रः दमोह से भागी चार युवतियों को पुलिस मुम्बई से लाई वापस
फ़ाइल फोटो

दमोह। शहर के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की चार छात्राओं को पुलिस मुंबई से वापस ले आई है। छात्राओं का कहना है कि इनमें से तीन के परिजन उनकी शादी करना चाहते हैं लेकिन वे पढ़ना चाह रही हैं। शादी से बचने के लिए वे घर से भागी थीं।

पुलिस के मुताबिक, किरण (18) पुत्री धनीराम पटेल, किरण (18) पुत्री भगवत पाल के साथ पिंकी (19) और सुनीता (18) पुत्री लट्टू अहिरवार गत सोमवार को कॉलेज के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कॉलेज के सीसीटीवी चेक किए लेकिन छात्राएं नजर नहीं आईं। एक छात्रा ने मंगलवार को अपने पिता से फोन पर कहा कि अभी शादी नहीं करना है। आगे की पढ़ाई के लिए जा रही हूं। हम चारों साथ में हैं।

यह भी पढ़े : जियो पार्क बनने से चित्रकूट का होगा चहुंमुखी विकास : मोहन यादव

जांच के दौरान पुलिस को लापता छात्राओं की लोकेशन मुंबई के दादर स्टेशन पर मिली। इसके बाद मुंबई जीआरपी को मामले की जानकारी दी गई। मुंबई जीआरपी ने छात्राओं को अपने साथ ले लिया। बुधवार को दमोह की कोतवाली पुलिस उन्हें लाने के लिए परिजन के साथ मुंबई रवाना हुई थी, जो गुरुवार शाम को वापस लौटी। दमोह लाकर छात्राओं से कोतवाली थाने में पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें परिजन को सौंप दिया गया।

थाने में पूछताछ के बाद पिंकी अहिरवार ने मीडिया से कहा कि 'हम तीनों के घर पर आए दिन शादी की बात हो रही थी। हम इस बात से डर गए थे। हम आगे पढ़ना चाहते हैं। उस दिन घर से कॉलेज में बुक जमा करने की बात कहकर निकले। सोचा कि कहीं दूर चले जाएंगे तो शादी से बच जाएंगे। हम यहां से मुंबई गए। वहां का माहौल अच्छा नहीं लगा इसलिए पापा को कॉल किया। इसके बाद पापा पुलिस के साथ हमें लेने आ गए।

यह भी पढ़े : बाँदा : मंत्री रामकेश निषाद के 3 साल बेमिसाल के साथ एक और सराहनीय कार्य

किरण के पिता धनीराम ने कहा कि बेटी ने मुझे कॉल किया था कि हम मुंबई रेलवे स्टेशन पर है। यहां अच्छा नहीं लग रहा है, आप लेने आ जाओ। उसने कहा था कि वे सभी बस से दमोह से जबलपुर गई थीं। यहां से भोपाल जाने के लिए ट्रेन में सवार होना चाहती थीं लेकिन गलती से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थीं।

कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को चारों लड़कियां घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थीं। वे यहां से जबलपुर और फिर मुंबई चली गई थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि परिवारवाले उनकी शादी करना चाह रहे थे। इसी कारण वे घर से अपनी मर्जी से चली गई थीं। वे किसी महिला के संपर्क में थीं, लड़कियों ने पूछताछ में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : हमीरपुर : झमाझम बारिश में सड़क पर भरा पानी, गड्ढाें से निकलना दूभर

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0