बुखारेस्ट में लहराया तिरंगा, संयुक्त भारतीय दूतावास में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित रोमानिया–माल्दोवा के संयुक्त भारतीय दूतावास में 77वां गणतंत्र...

Jan 26, 2026 - 18:25
Jan 26, 2026 - 18:30
 0  7
बुखारेस्ट में लहराया तिरंगा, संयुक्त भारतीय दूतावास में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

बुखारेस्ट (रोमानिया), 26 जनवरी 2026।

सुदूर पूर्वी यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित रोमानिया–माल्दोवा के संयुक्त भारतीय दूतावास में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भारत एवं प्रवासी भारतीय समुदाय की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि सहभागिता करते हुए वक्ताओं ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान की महानता और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। विदेश भूमि पर तिरंगे को लहराते हुए देखना उपस्थित सभी भारतीयों के लिए गर्व और भावनात्मक रोमांच का क्षण रहा।

कार्यक्रम की विशेष कड़ी के रूप में, राजदूत महोदय के आग्रह पर गणतंत्र दिवस के लिए विशेष रूप से रचित कविता “गणतंत्र यही, जनतंत्र यही” का पाठ किया गया। यह कविता भारत से प्रस्थान से पूर्व ही रची गई थी, जिसे बुखारेस्ट में प्रवासी भारतीय समुदाय के समक्ष प्रस्तुत कर अत्यंत आत्मिक संतोष और सुखद अनुभूति प्राप्त हुई।

समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला, जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोषों के साथ गणतंत्र दिवस की गरिमा को सजीव किया गया। कार्यक्रम ने न केवल भारत की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ किया, बल्कि विदेश में रह रहे भारतीयों को भी मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जोड़े रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0