बाँदा : नाजायज संबंधों का खुलासा होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

चचेरे भाई के साथ नाजायज संबंधों का खुलासा होने पर आत्मग्लानि से कक्षा सात की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली..

Sep 1, 2022 - 03:28
Sep 1, 2022 - 08:46
 0  7
बाँदा : नाजायज संबंधों का खुलासा होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
फाइल फोटो

चचेरे भाई के साथ नाजायज संबंधों का खुलासा होने पर आत्मग्लानि से कक्षा सात की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पिता ने अपने भाई के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 13 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पिता द्वारा पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें - बांदा : खेत में फसलों के बीच हो रही थी गांजे की खेती, एक कुन्तल गांजा बरामद

इस बारे में पिता ने आरोप लगाया है कि मेरे भाई का बेटा मेरी बेटी को परेशान करता था और 4 दिन पूर्व घर में अकेली बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। लेकिन लोकलाज के भय से हमने ने पुलिस को जानकारी नहीं दी और दोनों को डांट दिया था। इसी वजह से बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मृतका का अपने चचेरे भाई के साथ मिलना जुलना था।

दोनों घुल मिलकर आपस में बातचीत करते थे।  दोनों के बीच नाजायज संबंध की जानकारी मिलने पर लड़की के पिता ने भाई के बेटे यानि भतीजे को बुरी तरह पीटा था। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा और अब उसकी हालत सामान्य है। लेकिन परिवार ने इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इसी घटना से आहत होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें - जेल में बलात्कार की सजा काट रहे युवक ने काटा अपना गुप्तांग

यह भी पढ़ें - बांदा : चौकीदार की गला रेतकर हत्या का खुलासा, दुकानदार का भतीजा गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2