उप्र के कई जनपदों में लू की चेतावनी, 45 डिग्री के पार जा सकता है पारा

उत्तर प्रदेश में लू से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी लू चलने की चेतावनी जारी किया है...

Apr 29, 2024 - 03:46
Apr 29, 2024 - 03:51
 0  3
उप्र के कई जनपदों में लू की चेतावनी, 45 डिग्री के पार जा सकता है पारा
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। उत्तर प्रदेश में लू से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चलेंगी। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जनपदों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की इस लोकसभा सीट पर भाजपा को हैट्रिक लगाना आसान नहीं

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय सोमवार को बताया कि कानपुर मंडल समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, सुलतानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, भदोही समेत 32 शहरों में लू का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

यह भी पढ़े : डाकू ददुआ के भाई के चुनाव लडने के अरमानों पर फिरा पानी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, संभल, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस, हमीरपुर समेत 16 जनपदों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज आंधी व बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1