बांदा में निकली खाटूश्याम जी की भव्य पैदल शोभायात्रा, 'हारे के सहारे खाटूश्याम हमारे' के जयकारों से गूंजा शहर

हर माह एकादशी के अवसर पर निकलने वाली खाटूश्याम जी महाराज की पैदल शोभायात्रा इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई...

Jun 25, 2026 - 17:47
Jun 25, 2026 - 17:49
 0  8
बांदा में निकली खाटूश्याम जी की भव्य पैदल शोभायात्रा, 'हारे के सहारे खाटूश्याम हमारे' के जयकारों से गूंजा शहर

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह हुई सेवा व्यवस्था

बांदा। हर माह एकादशी के अवसर पर निकलने वाली खाटूश्याम जी महाराज की पैदल शोभायात्रा इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर "हारे के सहारे खाटूश्याम हमारे" और "जय श्री श्याम" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। गौ रक्षक पप्पू शिवहरे के नेतृत्व में भी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यात्रा मार्ग पर भक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह जलपान, शरबत और फल वितरण की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

शोभायात्रा में वीरेंद्र गुप्ता, सुधीर तिवारी, जीतू, अमित गुप्ता, राकेश गुप्ता, राधे-राधे, संगीता शिवहरे, मनोज शिवहरे, पूजा अर्चना, ममता, आशा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक माह एकादशी के दिन यह पैदल शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बांदा सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0