लिटिल मिलेनियम स्कूल, बाँदा में मातृशक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

लिटिल मिलेनियम स्कूल में 10 मई को मदर्स डे के उपलक्ष्य में “मातृशक्ति अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया...

May 11, 2026 - 12:58
May 11, 2026 - 13:00
 0  11
लिटिल मिलेनियम स्कूल, बाँदा में मातृशक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • मदर्स डे पर नन्हे बच्चों ने मां के प्रति प्रेम और सम्मान किया व्यक्त
  • गीत, नृत्य और नाटिकाओं से बच्चों ने जीता माताओं का दिल
  • बच्चों ने स्वयं बनाए कार्ड और फूल, माताओं को किया समर्पित
  • बांदा के लिटिल मिलेनियम स्कूल में भावपूर्ण अंदाज में मनाया गया मदर्स डे

बांदा। लिटिल मिलेनियम स्कूल में 10 मई को मदर्स डे के उपलक्ष्य में “मातृशक्ति अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावनाओं को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। बच्चों ने ‘मेरी माँ’ जैसे भावनात्मक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कविता पाठ और लघु नाटिकाओं के जरिए भी मातृत्व के महत्व को दर्शाया गया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब बच्चों ने अपनी माताओं के लिए स्वयं तैयार किए गए कार्ड और फूल भेंट किए। बच्चों की मासूम भावनाओं और प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी माताओं को भावुक कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पारिवारिक मूल्यों, कृतज्ञता तथा माताओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, विद्यालय की प्रिंसिपल नम्रता अग्रवाल, विनोद जैन, सबीहा रहमानी, आशा सिंह, सीमा सिंह, नीलिमा पुरवार, सरोज सिंह, शशि मेहरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0