दो कारों में भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो कारों के बीच भिड़ंत होने के बाद आग लग गई. हादसे में चार लोग जिंदा जल गए..

Apr 7, 2022 - 06:20
Apr 7, 2022 - 06:23
 0  6
दो कारों में भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

झालावाड़ा/भोपाल,

जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो कारों के बीच भिड़ंत होने के बाद आग लग गई। हादसे में चार लोग जिंदा जल गए जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। रायपुर के हेड कांस्टेबल मदन गुर्जर ने बताया कि रायपुर के समीप हाइवे पर सुवास पुलिया के पास दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई. घटना के बाद कारों में आग लग गई। इससे 4 लोग जिंदा जल गए। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश जिले के डूंगरगांव निवासी भुरू पुत्र नारायण सिंह व भानु एव दो अन्य इस आग की घटना में जिंदा जल गए। आग जानकारी मिलते ही लोगों के एकत्रित भीड़ जमा हो गई। घटना में और कोई हताहत हुआ है या नहीं इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं दमकल भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है. घटना से ट्रैफिक को डायवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में एक वाहन झालावार का बताया जा रहा है। इसके अलावा जिंदा जलने वाले सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में शीघ्र लागू किया जाएगा पेसा एक्ट : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

यह भी पढ़ें - मप्र : इंदौर में कोरोना के 1011 नये मामले, छह लोगों की मौत

यह भी पढ़ें - डबल इंजन सरकार में विकास का नया इतिहास रच रहा गोवा : मुख्यमंत्री शिवराज

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2