कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने गांव गांव में काला दिवस मनाया

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर आज जनपद के गांवों में भारतीय किसान यूनियन और हिंदुस्तान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं..

May 26, 2021 - 06:03
 0  6
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने गांव गांव में काला दिवस मनाया
किसानों ने गांव गांव में काला दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर आज जनपद के गांवों में भारतीय किसान यूनियन और हिंदुस्तान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में काला झंडा लगाकर काला दिवस मनाया।

भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ने खुरहण्ड गांव में अपने घर में काला झंडा लगाया और हाथ में काली पट्टी बांधी, साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने भी हाथों में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। इसी तरह मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, चुन्नू सिंह परिहार ने पचनेही गांव में, महेंद्र त्रिपाठी मनोज त्रिवेदी और महेंद्र सिंह ने भी अपने अपने गांव में अपने अपने घरों में काला झंडा लगाकर कृषि कानून के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें - अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, हालत नाजुक

इस संबंध में चित्रकूट धाम मंडल के उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ने बताया कि संगठन के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने अपने गांव में हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक ढंग से अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे और एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनेगा तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

इस बीच किसानों द्वारा बड़े आंदोलन की संभावना को देखते हुए जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया। कचहरी स्थित अशोक की लाट के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वही कलेक्ट्रेट ,कमिश्नर कार्यालय व डीएम आवास के आसपास पुलिस का पहरा रहा ताकि आंदोलनकारी किसान अपने मंसूबे पर सफल न हो सके।

यह भी पढ़ें - चक्रवाती तूफान यास बंगाल व ओडिशा में मचा रहा तबाही, कल झारखंड पहुंचेगा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1