बाढ़ से निपटने को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें : जलशक्ति राज्यमंत्री
राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश रामकेश निषाद गुरूवार को सर्किट हाउस में नलकूप, नहरों, जल जीवन मिशन...

मंत्री रामकेश निषाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर दिये निर्देश
प्रयागराज। राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश रामकेश निषाद गुरूवार को सर्किट हाउस में नलकूप, नहरों, जल जीवन मिशन, बाढ़ से सम्बंधित अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : जिलाधिकारी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण स्थलों का किया निरीक्षण
राज्यमंत्री ने नलकूपों के संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिशाषी अभियंताओं को यांत्रिक एवं विद्युत दोष से खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है, ऐसी स्थिति में सभी नलकूप अनिवार्य रूप से क्रियाशील रहें। उन्होंने ई-खसरा तैयार कराने, जिसमें नलकूपों एवं नहरों से सिंचित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए उसे अद्यतन किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही नहरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अभियंताओं को रोस्टर अनुसार नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-पॉस से लैस राशन की दुकानों की होगी रेगुलर मॉनिटरिंग
मंत्री ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी प्राप्त की व कार्यों को समय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता खराब पाये जाने पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए पेनाल्टी की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने टंकियों के निर्माण एवं कितने ग्रामों में अभी तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति हो पायी है, इसकी जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े : भव्य और दिव्य महाकुंभ के लिए संगमनगरी का होगा कायाकल्प
उन्होंने सम्भावित बाढ़ से निपटने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा की गयी तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने स्लूज गेटों को ठीक कराने एवं पम्पों को क्रियाशील स्थिति में बनाये रखने का निर्देश दिया। साथ ही सिंचाई विभाग का कंट्रोल रूम बनाने एवं जिला प्रशासन से समन्वय बनाते हुए सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने एवं निरंतर सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए है। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






