बाइक से ओडिशा जा रहे सिविल इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत

लखनऊ से उड़ीसा जाने के लिए बाइक से निकले युवा इंजीनियर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया..

May 18, 2022 - 02:10
May 18, 2022 - 02:34
 0  3
बाइक से ओडिशा जा रहे सिविल इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत
फाइल फोटो

बाँदा,

लखनऊ से उड़ीसा जाने के लिए बाइक से निकले युवा इंजीनियर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बैग में मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। जिससे घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। 

यह भी पढ़ें - एसपी ने बैंक परिसर, बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नारायण नगर निवासी राकेश वर्मा का 31 वर्षीय पुत्र जितेश वर्मा बाइक से ही ओडिशा जा रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहण्ड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त ढंग से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख कर कुछ राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पास जो बैग मिला उसमें मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई। मोबाइल फोन में मिले नंबर से पुलिस ने लखनऊ महानगर निवासी ससुर तेज सिंह को घटना की जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के ससुर के मुताबिक वह मंगलवार को लखनऊ से उड़ीसा जाने के लिए रवाना हुआ था। वह ओडिशा में सिविल इंजीनियर था। 4 साल पहले उसकी बेटी कविता से शादी हुई थी, मृतक की एक बेटी भी है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते हैं परिजन भी यहां पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें - नई दिल्ली से खजुराहो वाया झाँसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारियां जारी

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 3
Wow Wow 2