चित्रकूट : संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य : राजकुमार

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई...

Dec 3, 2023 - 22:49
Dec 3, 2023 - 22:53
 0  4
चित्रकूट : संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य : राजकुमार

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न

चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : जगदगुरु ने वनवासी राम मंदिर निर्माण को किया भूमि पूजन

रविवार को पहाड़ी कस्बे में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हित के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। नए सदस्य बनाए जाएं। 2024 के लिए नवीनीकरण कराएं। कहा कि किसी भी दशा में पत्रकारों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन से ही शक्ति होती है। कहा कि पत्रकार लेखनी के माध्यम से समाज को आईना दिखाते हैं। बावजूद इसके कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज के परिवेश में पत्रकारिता काफी संघर्षपूर्ण बन गया है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

यह भी पढ़े : मतगणना के रूझानों पर कांग्रेस ने कहा, इवीएम पर चिंतन करने की जरूरत

बताया कि देश के कई राज्यों में संगठन सक्रिय है जो पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रमुखता से संघर्ष करने में तत्पर है।  बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी जुट जाएं। इस मौके पर विराग पांडेय, शिवमंगल अग्रहरि, डा दिनेश सिंह कुशवाहा, बंशीलाल साहू, रमेश रैकवार, अनिल सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, राहुल तिवारी, श्याममूरत चतुर्वेदी, पंकज शुक्ला, रूपनारायण आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चुनावी विश्लेषण : आखिर चुनावी सर्वे सटीक क्यों नहीं हो पाते?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0