चित्रकूट : तीर्थ भ्रमण कर लौटे साधुओं का हुआ स्वागत

साईकिल से देशभर के तीर्थों के भ्रमण पर गए निर्मोही अखाड़ा के दो साधू 15 हजार किमी. की यात्रा पूरी कर...

Nov 28, 2023 - 04:02
Nov 28, 2023 - 04:05
 0  21
चित्रकूट : तीर्थ भ्रमण कर लौटे साधुओं का हुआ स्वागत

साइकिल से पूरी की 15 हजार किमी यात्रा

चित्रकूट। साईकिल से देशभर के तीर्थों के भ्रमण पर गए निर्मोही अखाड़ा के दो साधू 15 हजार किमी. की यात्रा पूरी कर वापस धर्मनगरी पहुंचे। साधुओं के वापस आने पर बुंदेली सेना ने मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में जोरदार स्वागत किया। फूलमालाओं से लाद दिया गया और कंबल, शाल, रामनामी भेंट स्वरूप दिए गए।

यह भी पढ़े : 17 से 25 दिसम्बर तक होगा चित्रकूट चैलेंज कप

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि निर्मोही अखाड़ा के दो साधू छविरामदास और रामदास 25 मार्च को भारत भ्रमण पर गए थे। लगभग साढे आठ महीने में उन्होंने साइकिल से लगभग 15 हजार किमी. यात्रा की। भारतवर्ष के 12 ज्योर्लिंग और हिन्दुओं के चार प्रमुख तीर्थों बद्रीनाथ, द्वारिका, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम समेंत सैकड़ों तीर्थों का उन्होंने दर्शन किया। देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों से होकर उनकी साइकिल यात्रा गुजरी। रविवार की देर शाम भारत के सभी तीर्थों की साइकिल से यात्रा पूरी कर दोनो साधू धर्मनगरी पहुंचें।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

आते ही उन्होंने भरतकूप का दर्शन किया। कामदगिरि की परिक्रमा लगाई और इसके बाद मत्तगजेंद्रनाथ जी की आरती में सम्मलित हुए। आरती के बाद मंदिर में ही दोनो साधुओं का बुंदेली सेना ने पुजारी विपिन बिहारी के नेतृत्व में  गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूलमालाएं पहनाई गई और रामनामी पटका के साथ ही शाल और साफी वीपी पटेल व कंबल अंकित पहारिया नें भेंट किया। सााथ ही मिष्ठान अतुल सिंह ने देकर प्रणाम किया। इस मौके पर पुजारी विपिन बिहारी महराज, पुनीत तिवारी, गुलजारी लाल, सुरेंद्र सिंह शेरा समेंत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में बीच सड़क मक्के की दाल की मची लूट

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0