रावण वध कर फूंका पुतला, हर्षोल्लास से मना दशहरा

जिले के गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीला में प्रभु श्रीराम ने रावण वध किया। जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार में चल रही...

Oct 3, 2025 - 10:46
Oct 3, 2025 - 10:53
 0  4
रावण वध कर फूंका पुतला, हर्षोल्लास से मना दशहरा

चित्रकूट। जिले के गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीला में प्रभु श्रीराम ने रावण वध किया। जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार में चल रही रामलीला में प्रभु श्रीराम ने रावण का अंत कर पुतला दहन किया। रामलीला में हजारों लोगों की भीड़ के बीच राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। जिसमें अन्याय व अत्याचार का प्रतीक रावण मारा गया। रावण के पुतले में आग लगने के साथ ही मौके पर मौजूद हजारों लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर विजयदशमी की बधाइयाँ दी। इसके साथ ही पान खिलाकर गले लगाने का दौर शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों मेें राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप आदि स्थानों में दशहरा का पर्व मनाया गया।

भगवान की आरती कर किया गया पूजा अर्चन 

चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरें की उपस्थिति में दशहरा के अवसर पर धुस मैदान पुरानी बाजार में रामलीला मंचन व रावण दहन कार्यक्रम को देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी की आरती कर पूजा अर्चन किया गया।  
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजीत यादव ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0