जिले के चार प्रगतिशील कृषक गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगें प्रतिभाग

उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के अन्तर्गत चार प्रगतिशील...

Nov 12, 2026 - 11:37
Nov 12, 2026 - 11:39
 0  1
जिले के चार प्रगतिशील कृषक गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगें प्रतिभाग

प्राकृतिक खेती, बागवानी और किसान उत्पादक संगठनों के जरिए खेती में कर रहे नवाचार

चित्रकूट। उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के अन्तर्गत चार प्रगतिशील कृषकों को 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। 

प्रगतिशील कृषकों में नत्थूराम पुत्र सहादेव ग्राम रानीपुरभट्ट के द्वारा खरीफ सत्र में ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंगफली, मक्का एवं धान तथा रबी सत्र में सरसों, चना, गेहूँ, मसूर एवं आलू की खेती का कार्य किया जाता है। उद्यानीकरण के अन्तर्गत नीबू, आम, अमरूद, सहजन, बडहर, महुआ, जामुन एवं कटहल की बागवानी का कार्य तथा पशुपालन में दो शाहीवाल गाय एवं दो भैंसों दुग्ध उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नेच्युरल मिशन ऑन नेच्युरल फार्मिंग योजनान्तर्गत फार्मर एवं बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर की स्थापना के लिए चयन किया गया है तथा ग्राम बैहार में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। योगेश जैन पुत्र रमनलाल जैन निवासी पुरानी बाजार कर्वी के द्वारा प्राकृतिक खेती की शुरूवात वर्ष 2009 से दो गायों से की गयी। जिप्सम एवं गोबर की खाद से ऊसर एवं बंजर जमीन को समतल कराते हुये उपजाऊ के लिए तैयार किया गया। वर्ष 2013 में देशी, साहीवाल, थारपरकर एवं गिरि नस्ल की गायों से शुरूवात की गयी। वर्तमान में लगभग सौ गायों से दुग्ध उत्पादन का कार्य किया जाता है तथा बागवानी के क्षेत्र में अमरूद, मुसम्मी, केला, आंवला, नीबू, अनार एवं हल्दी का उत्पादन किया जा रहा है तथा सिंचाई के लिए ड्रिप इरीगेंशन एवं रैन गन का उपयोग किया जाता है। जल संरक्षण के लिए दो तालाब का निर्माण कराया गया। खाद्यान्न के अन्तर्गत गेहूँ, चना सरसों बासमती धान एवं अरहर, ज्वार, बाजरा जैविक विधि द्वारा उत्पादित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी उपज को स्थानीय स्तर पर अच्छे मूल्य घर विक्रय किया जाता है। सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा ग्राम खोही के द्वारा जनपद में नाबार्ड के माध्यम से कर्वी आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि. के नाम से एफपीओ का गठन करते हुये समूह में पांच सौ से अधिक कृषकों को सम्मिलित किया गया है। इनके द्वारा खरीफ एवं रबी सत्र में समस्त फसलों का जैविक विधि का प्रयोग कर उत्पादन किया जाता है तथा खरीद केन्द्र, विक्रय केन्द्र उर्वरक एवं बीज का विक्रय भी किया जाता है तथा एफपीओ के अन्तर्गत कृषि विभाग में संचालित योजना के माध्यम से फार्म मशीनरी बैंक, मिनी दाल मिल की स्थापना करायी गयी तथा मिलेट्स उत्पादों को बढ़ावा देते हुये कोदों, सावां, रागी, काकुन इत्यादि का विक्रय, क्रय का कार्य किया जा रहा है। लव सिंह पुत्र भुवन भास्कर ग्राम नादिन कुर्मियान के द्वारा देवबाबा बायो एनर्जी फार्मर प्रोकलि के नाम से एफपीओ का गठन करते हुये लगभग 650 कृषकों को सम्मिलित किया गया तथा एफपीओ के माध्यम से समूह के कृषकों द्वारा लेमन ग्रास की खेती की जाती है। लेमन ग्रास ऑयल यूनिट भी स्थापित की गयी तथा कृषि विभाग से बीज विधायन संयंत्र एवं मिलेट्स स्टोर की स्थापना करते हुये अपने क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त बीज प्राप्त हो रहे हैं तथा लेमन ग्रास की खेती से आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0