मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 42 लाभार्थियों के खातों में पहुंची सहायता राशि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित...
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 43 सौ लाभार्थियों को कुल 215 करोड़ की सहायता राशि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद की चारों तहसीलों से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चयनित 20 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के कुल 42 लाभार्थियों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। जिसके माध्यम से दुर्घटना के कारण प्रभावित कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें संबल देने का कार्य किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
