250 बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के निर्देशन में जिले के पांचो ब्लॉकों के...

Nov 21, 2024 - 23:05
Nov 21, 2024 - 23:08
 0  5
250 बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

चित्रकूट। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के निर्देशन में जिले के पांचो ब्लॉकों के 250 बच्चों का शैक्षिक भ्रमण टूर का गुरुवार को ट्रैफिक चौराहा से वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा वेद प्रकाश सिंह, अतुल दत्त तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र, कृष्णदत्त पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी मऊ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी बसों में बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर निकले। सर्वप्रथम गणेश बाग इसके बाद एयरपोर्ट, हनुमान धारा, सती अनुसुइया, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी होकर कामदगिरि के दर्शन पश्चात परिक्रमा कर वापस ट्रैफिक चौराहे पर आएंगें। इस दौरान वित्त एवं लेखा अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शासन की यह मंशा है कि गरीब बच्चे भी शैक्षिक भ्रमण से कुछ सीखें तथा अपने भविष्य को सवारे।

यह भी पढ़े : झाँसी : मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में बलि का बकरा बनें आउटसोर्सिंग कर्मचारी, नौकरी समाप्त

इस मौके पर बीईओ अतुलदत्त तिवारी ने कहा शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का लेखन, सोचने की क्षमता का विकास होता है। इससे उनकी प्रतिभा खिलकर निकलती है। बीईओ कृष्णदत्त पांडेय ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सभी बच्चे  यात्रा वृतांत लिखेंगे। जिसको उनकी लेखन शैली को जांचा परखा जाएगा।

यह भी पढ़े : मप्र : मैक्सिको, उरुग्वे और वेनेज़ुएला से बौद्ध विद्वान पहुंचे सांची विश्वविद्यालय, सात सदस्यीय दल ने की विशेष परिचर्चा

इस मौके पर अत्रिप्रकाश त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, बृजेश सिंह, आलोक गर्ग, ममता देवी, वंदना, रंजना चंदेल, अशर्फीलाल सिंह, विद्य सागर सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0