चित्रकूट : डीएम-एसपी ने यातायात माह नवम्बर का किया शुभारम्भ

डीएम अभिषेक आनन्द व एसपी वृन्दा शुक्ला ने धनुष चौराहा स्थित यातायात केंद्र से यातायात जागरूकता रैली...

Nov 2, 2023 - 01:24
Nov 2, 2023 - 01:28
 0  1
चित्रकूट : डीएम-एसपी ने यातायात माह नवम्बर का किया शुभारम्भ

यातायात नियमों का पालन करने से टल सकती है दुर्घटनाएं

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द व एसपी वृन्दा शुक्ला ने धनुष चौराहा स्थित यातायात केंद्र से यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह नवम्बर का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलघाट कर्वी से हुआ सफाई अभियान का शुभारंभ

मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने को यातायात नियमों का पालन करें। दूसरों को भी बताएं। उन्होंने कहा कि जो आन ड्यूटी पर रहते हैं वह भी नियम का पालन करें। अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट लगाएं। इससे 90 प्रतिशत जान बच सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगें। तीन सवारी, बिना हेलमेट, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर चालान किये जायेगें।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : परंपरागत तरीके से बनाया गया करवा चौथ का पर्व

इसके अलावा जगमोहन सिंह बालिका इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र, छात्राओं के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन पायनियर कल्ब के अध्यक्ष केशव शिवहरे ने किया। इस अवसर पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, यात्री एवं मालकर अधिकारी परिवहन संतोष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : किसान की मौत बनी पहेली, अगर हैंगिंग है तो कैसे ? बडा सवाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0