दूसरे दिन नदी से निकाला चोई चारा और प्लास्टिक

मंदाकिनी नदी सफाई के दूसरे दिन रामघाट के छोटे पुल के आसपास अभियान चलाया गया। बुंदेली सेना ने बड़े...

Dec 19, 2024 - 10:08
Dec 19, 2024 - 10:11
 0  2
दूसरे दिन नदी से निकाला चोई चारा और प्लास्टिक

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी सफाई के दूसरे दिन रामघाट के छोटे पुल के आसपास अभियान चलाया गया। बुंदेली सेना ने बड़े पैमाने पर चोई चारा और प्लास्टिक कचरा नदी से बाहर निकाला। अपील किया कि नदी में पुरानी परम्पराओं के नाम पर अत्याचार बंद करें।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : श्रीराम वाटिका इको पार्क का डीएम ने किया निरीक्षण

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि महाकुंभ के लिए सरकार युद्ध स्तर पर जुटी है। तीर्थ नगरी में भी अभी से साफ सफाई और यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की जरूरत है। मंदाकिनी नदी की सफाई का अभियान कुंभ के दृष्टिगत किया गया है। बुंदेली सेना लगातार सफाई अभियान चलाएगी। सिंचाई विभाग से भी रामघाट की सीढ़ियों में लगी काई की विधिवत सफाई कराने की मांग की है। बताया कि रामघाट के आसपास सफाई कार्य संपन्न होने पर कर्वी के घाटों में अभियान की शुरुआत होगी। सफाई अभियान के तीसरे दिन बुंदेली सेना ने बड़े पैमाने पर चोई चारा और प्लास्टिक कचरा नदी से बाहर निकाला। इस अभियान में कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल, अशोक सिंह, लाला श्रीवास्तव, जानकी शरण गुप्ता, वीपी पटेल, अतुल सिंह आदि का योगदान रहा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0