रोमांचक खेलो में हिस्सा लेकर बच्चों ने उठाया लुत्फ

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित चित्रकूट पब्लिक स्कूल...

Nov 16, 2026 - 09:50
Nov 16, 2026 - 09:50
 0  1
रोमांचक खेलो में हिस्सा लेकर बच्चों ने उठाया लुत्फ

चित्रकूट। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित चित्रकूट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल लगाने के साथ रोमांचक खेलों में हिस्सा लेकर जमकर मस्ती की और बाल दिवस का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक, विद्यालय के प्रबंधक रचित अग्रवाल और प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित की जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और बच्चों के इस आयोजन की सराहना की। मेले के दौरान बच्चों का उत्साह चरम पर था। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों और खेल सामग्री के स्टॉल सजाए गए थे। इन स्टॉलों पर बच्चों ने स्वयं सामान बेचकर और खरीददारी कर व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव प्राप्त किया। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने खूब आनंद उठाया। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के इन रचनात्मक प्रयासों, उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की खुलकर प्रशंसा की। इस आयोजन ने बच्चों के चेहरे पर खुशी बिखेरने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता और प्रबंधन का अनूठा पाठ पढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0