चित्रकूट : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 184 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 184 जोड़े परिणय सूत्र...

चित्रकूट : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 184 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सुखमय जीवन की कामना के साथ दिए उपहार

चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 184 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसका शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने गणेश जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया। जनप्रतिनिधियों समेत अफसरों ने फूलों की वर्षा कर वर-वधू को आर्शीवाद दिया।

यह भी पढ़े : पागल कुत्ते के हमले से बाजार में भगदड़, 26 को शिकार बनाया

शादी समारोह के दौरान सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रभु कामतानाथ की पावन धरा पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी जोड़े सुखमय जीवन व्यतीत करें। बताया कि प्रत्येक वर्ष जनपद में लगभग एक हजार गरीब पुत्री की शादी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं लागू है। जिसका लाभ उठाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंसा है कि लोगों की शादी में खर्चा कम हो। इस उद्देश्य से सामूहिक विवाह योजना लागू की गई है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात प्रमाण पत्र व सामग्री प्रदान की। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामनारायण त्रिपाठी की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया। एक जोड़े का मुस्लिम समुदाय एवं सात जोड़ा का बौद्ध समाज के रीतिरिवाज से विवाह हुआ।

यह भी पढ़े : यूपी में बारिश के बाद मौसम बदला, इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, पड़ेगा कोहरा

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत दल मां भगवती संगीत पार्टी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात अतिथियों ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, रामनगर गंगाधर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा नेता तीरथ प्रसाद, सदर एसडीएम सौरभ यादव, डीसी एनआरएलएन ओमप्रकाश, डीएसओ आनंद कुमार सिंह, ईओ लाल जी यादव, नगर पंचायत मानिकपुर ईओ भारत सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बाँदा : विश्व एड्स दिवस के पूर्व संध्या में कैंडल मार्च निकाला

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0