भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घाेषणा !

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन पर्व एक कदम और बढ़ने जा रहा है। इसमें जिला व महानगर के अध्यक्षों की घोषणा होते ही दूसरे पदों के लिए याेजना बनने लगेगी।

Mar 16, 2025 - 08:35
Mar 16, 2025 - 12:46
 0  826
भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घाेषणा !

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों की लिस्ट आज जारी कर दी जाएगी। इस लिस्ट में जिले के सभी पदाधिकारियों सहित प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर से कार्यकर्ता शामिल हाेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश में प्रदेश चुनाव अधिकारी डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकाराें काे साझा की है।

भाजपा चुनाव अधिकारी श्री पाण्डेय ने पूरे प्रदेश में जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा को लेकर कहा कि जिला स्तर पर कार्यक्रम कर लिस्ट में शामिल नये पदाधिकारियाें की जानकारी दी जाएगी। इसकाे लेकर सह जिला चुनाव अधिकारी व्यवस्था करेगें। कार्यक्रम के मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्रीगण माैजूद रहेंगे। इसके साथ ही वर्तमान जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहेगें।

जिन महानगरों में दो महानगर अध्यक्ष घोषित हैं, वहां पर एक ​अतिथि एवं एक पर्यवेक्षक मंच पर रहेगें। लेकिन कार्यक्रम एक ही होगा, क्योंकि महानगर में एक ही कार्यालय होता है। इसमें गाजियाबाद और लखनऊ में महानगर में ही जिला कार्यालय स्थित है तो वहां दो कार्यक्रम होगें। मंच से ही जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी और सभी कार्यकर्ता मिलकर नये अध्यक्ष का स्वागत करेगें।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन पर्व एक कदम और बढ़ने जा रहा है। इसमें जिला व महानगर के अध्यक्षों की घोषणा होते ही दूसरे पदों के लिए याेजना बनने लगेगी। जिलों व महानगरों में अध्यक्ष मिलने पर सभी कार्यकर्ता एक बार फिर से घुलमिल कर होली खलेगें।

एक नजर में (सम्भावित) :

  • 60 साल से अधिक उम्र के नहीं होंगे जिलाध्यक्ष
  • SC और महिला वर्ग की भागीदारी बढ़ेगी, नए जिलाध्यक्षों में महिलाओं और SC की संख्या 15-20 तक बढ़ सकती है
  • OBC वर्ग का दबदबा, महिला जिलाध्यक्षों की संख्या SC से ज्यादा
  • वाराणसी में 115 आवेदन, लखनऊ में सिर्फ 1 आवेदन
  • नई लिस्ट में 35 पुराने जिलाध्यक्ष बाहर होंगे, 29 जिलाध्यक्ष 2 कार्यकाल पूरा कर चुके हैं
  • जिलाध्यक्ष पद के लिए आयु सीमा 45-60 साल
  • नई सूची  2 बजे संगठन बैठक के बाद जारी होगी

निर्विवाद रूप से नये जिलाध्यक्ष का चयन कराने के लिए प्रदेश स्तर से किसी न किसी मंत्री या प्रदेश के नेता को प्रत्येक जिले में भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्रदेश चुनाव अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ऑनलाइन निगरानी करेंगे। सभी जिला कार्यालय में कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को प्रदेश कार्यालय से जोड़ा गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पैनल बनाया गया है। जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों पहुंच चुके हैं। इस बार जिले पर ही जिला अध्यक्ष की घोषणा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.