बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिंकू राठी गैंग D-53 गैंग के नाम से पंजीकृत 

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बांदा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह (D-53/रिंकू राठी गैंग) को पंजीकृत..

Mar 8, 2025 - 00:27
Mar 8, 2025 - 11:06
 0  14
बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिंकू राठी गैंग D-53 गैंग के नाम से पंजीकृत 

बांदा, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बांदा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह (D-53/रिंकू राठी गैंग) को पंजीकृत आपराधिक गैंग घोषित किया है। यह गैंग लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। गिरोह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

गैंग लीडर रिंकू राठी, निवासी गाजियाबाद, अपने साथियों मनीष (हरियाणा), यशपाल सिंह चौक (मेरठ) और बिल्लू उर्फ वीर सिंह (गाजियाबाद) के साथ मिलकर गुजरात, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और दिल्ली में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता था। वर्ष 2023 में थाना बबेरू पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 100 किलो अवैध सूखा गांजा बरामद किया था।

बांदा पुलिस ने इस गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान शुरू कर दी है और गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी को ही अपना मुख्य पेशा बना चुका था, जिससे यह अवैध धन अर्जित कर रहा था।रिंकू राठी (गैंग लीडर) पर एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम सहित दिल्ली, गाजियाबाद, राजस्थान, बिहार, गुजरात और झांसी में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह बांदा में 2023 में 100 किलो गांजा बरामदगी केस में मुख्य आरोपी है। 

इसी तरह मनीष (हरियाणा) पर एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में रोहतक (हरियाणा) और बांदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार गया है, बिल्लू उर्फ वीर सिंह (गाजियाबाद) पर हत्या के प्रयास, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि यशपाल सिंह चौक (मेरठ) पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बांदा में मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की नजर अब गैंग के अन्य सदस्यों पर भी है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0