राजीव गांधी डी.ए.वी. कॉलेज में युवा मण्डल एवं महिला मण्डलों ने स्वच्छता कार्यक्रम में लिया भाग

नेहरू युवा केन्द्र, बांदा (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में आज राजीव गांधी डी.ए.वी. कॉलेज के प्रांगण में...

Sep 23, 2024 - 08:50
Sep 23, 2024 - 08:53
 0  4
राजीव गांधी डी.ए.वी. कॉलेज में युवा मण्डल एवं महिला मण्डलों ने स्वच्छता कार्यक्रम में लिया भाग

बांदा। नेहरू युवा केन्द्र, बांदा (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में आज राजीव गांधी डी.ए.वी. कॉलेज के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा मण्डल और महिला मण्डलों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत के निर्देशन में किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामभरत तोमर और प्रवक्ता गण रामगोपाल त्रिपाठी, डॉ. राजेश गुप्ता, राघवेन्द्र तिवारी, छोटेलाल, उत्तम सिंह, धर्मवीर, मनोज विष्णुस्वरुप गुप्ता और डॉ. विवेक कुमार पाण्डेय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

स्वच्छता कार्यक्रम में रामगोपाल त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को न केवल अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए, बल्कि स्वच्छता के लाभों के बारे में दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र के एमटीएस रवि अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0