रोडवेज बस स्टैंड पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एचआईवी और टीबी समेत कई बीमारियों की हुई निःशुल्क जाँच

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज बाँदा रोडवेज परिसर में 'सघन जागरूकता अभियान' के अंतर्गत...

Aug 21, 2026 - 16:43
Aug 21, 2026 - 16:44
 0  7
रोडवेज बस स्टैंड पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एचआईवी और टीबी समेत कई बीमारियों की हुई निःशुल्क जाँच

बाँदा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज बाँदा रोडवेज परिसर में 'सघन जागरूकता अभियान' के अंतर्गत दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में परिवहन विभाग के कर्मचारियों, चालकों, परिचालकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य लाभ उठाया।

इन प्रमुख स्वास्थ्य जाँचों का मिला लाभ

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीमों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की विभिन्न पहलुओं पर गहन जाँच की गई। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित जाँचें शामिल रहीं:

  • एचआईवी (HIV) और सिफलिस
  • हेपेटाइटिस और हीमोग्लोबिन
  • टी०बी० (T.B.) एवं एस०टी०आई० (STI)
  • नेत्र जाँच और ब्लड ग्रुप
  • यूरिन (Urine) तथा ब्लड प्रेशर (B.P.)

दिग्गजों ने किया शिविर का उद्घाटन

स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) बाँदा डा० विजेन्द्र सिंह, सहायक रोडवेज प्रबंधक देशराज, जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार और जिला टीकाकरण अधिकारी डा० विजय केसरवानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा उपस्थित लोगों को क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से 'सेल्फ रिस्क असेसमेंट' (Self Risk Assessment) करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी देते हुए एचआईवी/एड्स के फैलाव के कारणों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगियों की रही सक्रिय सहभागिता

शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप जिला क्षयरोग अधिकारी डा० देवेश माथुर, एआरटी सेंटर से डा० मोहसिन खान, जिला एड्स नियंत्रण इकाई से मुन्नालाल प्रजापति (DIS), लेखाकार रिजवान हुसैन, एमएंडई वसी मोहम्मद, आईसीटीसी काउंसलर विपिन बिहारी, लैब टेक्नीशियन हितेन्द्र कुमार, एसटीआई काउंसलर वर्षा गुप्ता, और टीबी क्लीनिक से तहसीन अख्तर, जियाउद्दीन, विनोद कुमार सहित फार्मासिस्ट मनीष मिश्रा, ब्लड बैंक के हरदेव विश्वकर्मा, टीबी लेखाकार आमीर हाशमी तथा सर्वार्थ सेवा संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु प्रताप, काउंसलर विष्णु दीक्षित एवं अन्य ओआरडब्ल्यू सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0