यूपी पीसीएस में चयनित हुए सर्वेश यादव, बबेरू में हुआ भव्य स्वागत
बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव निवासी युवक के यूपी पीसीएस में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है...
137वीं रैंक हासिल कर बने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, क्षेत्र में खुशी की लहर
बांदा/बबेरू। बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव निवासी युवक के यूपी पीसीएस में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कस्बे में सर्वेश कुमार यादव का जोरदार स्वागत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मियां बरौली गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी मेजर रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में 137वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद पर चयन प्राप्त किया है।
जैसे ही सर्वेश कुमार यादव बबेरू कस्बे पहुंचे, परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद जुलूस के रूप में पूरे कस्बे में भ्रमण कराया गया। इस दौरान वे मां मढ़ीदाई मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
इस उपलब्धि से गांव, कस्बे और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
सर्वेश यादव ने कहा:
- इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, भाई-भाभी, परिवारजनों और गुरुजनों को दिया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे:
इस अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी छोटेलाल यादव, राजू यादव, सूरज यादव, पिता मेजर रामराज यादव, भाई पवनेश कुमार यादव, एडवोकेट रामकरण यादव, गुड्डू यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
