जल संरक्षण को लेकर ओरन में ‘सरोवर हमारी धरोहर’ संगोष्ठी, केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों का हुआ लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने केन-बेतवा लिंक...

Mar 19, 2025 - 17:28
Mar 19, 2025 - 17:33
 0  173
जल संरक्षण को लेकर ओरन में ‘सरोवर हमारी धरोहर’ संगोष्ठी, केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों का हुआ लोकार्पण

बांदा। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत नहरों के पुनः प्रवर्तन और सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ‘विश्व जल दिवस’ के उपलक्ष्य में ओरन कस्बे में ‘सरोवर हमारी धरोहर’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां जल संरक्षण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुंदेलखंड के जल संकट को दूर करने के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की जा रही हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सिंचाई सुविधा में बड़ा सुधार होगा।”

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता पर जोर

इस मौके पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सरकार बुंदेलखंड में जल आपूर्ति और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नई परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “जल ही जीवन है, इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। तालाबों, कुओं और परंपरागत जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।”

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जल संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1