भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, जजी चौराहे पर निबंधन विभाग का शीतल पेयजल शिविर

भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जजी चौराहे पर स्टांप एवं पंजीयन (निबंधन) विभाग द्वारा संचालित शीतल पेयजल एवं छबील वितरण शिविर का...

Jul 5, 2026 - 16:26
Jul 5, 2026 - 16:27
 0  10
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, जजी चौराहे पर निबंधन विभाग का शीतल पेयजल शिविर

जिलाधिकारी अमित आसेरी की पहल पर पखवाड़े से जारी सेवा अभियान, राहगीरों को वितरित किए गए शीतल जल, छबील, पेठा, चना और बिस्किट

बांदा। भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जजी चौराहे पर स्टांप एवं पंजीयन (निबंधन) विभाग द्वारा संचालित शीतल पेयजल एवं छबील वितरण शिविर का आयोजन लगातार जारी है। सेवा अभियान के तहत राहगीरों को शीतल जल, छबील, पेठा, चना और बिस्किट वितरित किए गए।

यह जनसेवा अभियान जिलाधिकारी अमित आसेरी की पहल पर पिछले पखवाड़े से निरंतर संचालित किया जा रहा है। विशेष बात यह रही कि जिलाधिकारी स्वयं शिविर में पहुंचकर राहगीरों को छबील वितरित करते हैं तथा इस अभियान में सहयोग देने वाले समाजसेवियों और संगठनों का उत्साहवर्धन भी करते हैं।

सहायक स्टांप आयुक्त प्रविंद्र सिंह सचान ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है।

इस अवसर पर एडीएम (न्यायिक) शाकिर अली, समाजसेवी एवं पत्रकार सुनील सक्सेना, यातायात प्रभारी निहाल अली, स्टांप एवं पंजीयन विभाग के जितेंद्र यादव, इकबाल अहमद, अतहर अली, विनोद कुमार, अरुण कुमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

"मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म" — भीषण गर्मी में जजी चौराहे पर निबंधन विभाग द्वारा राहगीरों के लिए शीतल पेयजल एवं छबील वितरण शिविर आकर्षण का केंद्र बना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0