अमावस्या पर तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी रेड क्रॉस, लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अमावस्या पर्व पर चित्रकूट जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा की ओर से अतर्रा रोड स्थित मैरिज हॉल...
तीसरे दिन भी जारी रहा सेवा अभियान, श्रद्धालुओं को दवाएं, प्राथमिक उपचार सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराया
बांदा। अमावस्या पर्व पर चित्रकूट जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा की ओर से अतर्रा रोड स्थित मैरिज हॉल के बाहर तीसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण अभियान चलाया गया। शिविर में यात्रियों को आवश्यक दवाएं, प्राथमिक उपचार की सामग्री, बैंडेज और शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।
सेवा अभियान का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि रेड क्रॉस का उद्देश्य “नर सेवा नारायण सेवा” और “मानवता हमारा धर्म” के संकल्प को धरातल पर उतारना है। अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज के जनपदों से चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर लगाया गया।
श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य परामर्श के साथ दवाएं वितरित
शिविर में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अर्चना भारती और डॉ. आरिफ भाई ने तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। लंबी यात्रा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए बैंडेज एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रचार पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।
रेड क्रॉस के सदस्यों ने संभाली सेवा व्यवस्था
शिविर में प्रदेश सदस्य भैरव अग्रवाल, डॉ. दिनेश दीक्षित, उपसभापति मयंक श्रीवास्तव, राज्य शाखा सदस्य सुनील सक्सेना सहित पंकज रावत, अशोक ओमर, संत कुमार गुप्ता, पन्नालाल धुरिया, नईम नेता, विष्णु कुमार ओमर, विमल गोयल, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद यार खान सहित रेड क्रॉस के अनेक सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे।
तीर्थयात्रियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल की सराहना करते हुए इसे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
