चलती महिंद्रा एक्सयूवी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित रिहायशी इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती महिंद्रा एक्सयूवी कार...
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित रिहायशी इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती महिंद्रा एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान जलती कार में जोरदार ब्लास्ट भी हुआ, जिससे वीडियो बना रहे लोग भी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना रिहायशी इलाके में होने के कारण आसपास मौजूद घरों और दुकानों तक आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
