भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता जी का निधन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी की माता जी का रविवार को निधन हो गया...

Nov 16, 2024 - 05:50
Nov 16, 2024 - 05:53
 0  6
भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता जी का निधन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि

बांदा। महाराष्ट्र भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी की माता जी का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बांदा जनपद के महुआ गांव में संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत हजारों लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : उप्र के बिजनौर में ऑटो से भिड़ी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फूल माला चढ़ाई। उन्होंने संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता जी को कंधा भी दिया। इस अवसर पर सदर विधायक, पूर्व सांसद और जिले भर के आला अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश भर से भाजपा नेताओं ने इस दुःखद अवसर पर चंद्रशेखर और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े : झाँसी : इस दुखद घटना की होगी त्रिस्तरीय जांच : ब्रजेश पाठक

संगठन मंत्री चंद्रशेखर बांदा जनपद के महुआ गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अंतिम यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घर से दो किमी पैदल चलकर अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0