बांदा : शराब पिलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

एक युवक अपने पड़ोस की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और शराब पिलाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया..

Jul 21, 2021 - 07:43
 0  4
बांदा : शराब पिलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म
फाइल फोटो

एक युवक अपने पड़ोस की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और शराब पिलाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया। घटना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी है।

घटना जनपद के नरैनी थाना अंतर्गत ग्राम में लहुरेटा बुधवार को रात में हुई।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 12.30 बजे लहूरेटा गांव में कलीम पुत्र कम्मू अपने पड़ोस की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले गया।

यह भी पढ़ें - अवनी परिधि अस्पताल को बदनाम करने का कुचक्र रचने वालों ने मुंह की खाई

वहां पहले उसे जबरन शराब पिलाई, शराब के बाद नशे में लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर और भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके आधार पर परिजनों द्वारा घटना की जानकारी आज थाने में दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ,जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बुंदेलखंड राज्य के लिए 19 वीं बार प्रधानमंत्री को खून से खत लिखेंगे

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1