बांदाः अपह्त किशोरी का इस शहर में किराए के मकान पर 14 दिन तक हुआ दुष्कर्म

15 दिन पहले अपने घर से सब्जी लेने गई एक किशोरी का नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया। बाद में उसे ट्रेन के जरिए गुजरात के...

Jun 2, 2023 - 06:49
Jun 2, 2023 - 07:00
 0  1
बांदाः अपह्त किशोरी का इस शहर में किराए के मकान पर 14 दिन तक हुआ दुष्कर्म

15 दिन पहले अपने घर से सब्जी लेने गई एक किशोरी का नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया। बाद में उसे ट्रेन के जरिए गुजरात के सूरत शहर में ले जाया गया। जहां किराए के मकान में बंधक बनाकर 14 दिन तक लगातार एक दूसरे समुदाय के युवक समेत 3 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मौका मिलते ही किशोरी ने मोबाइल के जरिए अपने मां को  जानकारी दी। तब उसे 30 मई को मुक्त कराया गया। गुरुवार को उसने 164 का बयान दर्ज कराया जिसमें घटना की असलियत सामने आई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को बरामद करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- इस युगल की शादी में लगा दी गई बंदिशे, फिर भी अमर हो गई लव स्टोरी

जिले के नरैनी कस्बे में रहने वाली किशोरी 14 मई की शाम सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अपहरण कर लिया गया। किशोरी का कहना है कि होश में आने पर उसने अपने आप को कालिंजर में पाया। इस बीच जब किशोरी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पूरी रात लड़की का कहीं पता नहीं चला, तब परिजनों ने अगले दिन 15 मई को थाने में घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें- अभिनव प्रयोगःनालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान इस तरह रोक लिया जायेगा

 इधर अगवा की गई लड़की को अतर्रा रेलवे स्टेशन से 15 मई को ही सुबह गुजरात ले जाया गया। गुजरात के सूरत शहर में गणेश नगर मोहल्ले में आरोपियों ने एक किराए के मकान में उसे बंधक बनाकर रखा और एक गैर समुदाय के युवक समेत 3 लोगों ने उसके साथ 14 दिन तक लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के मुताबिक उसका मोबाइल छीन कर सिम निकाल दी थी। जिससे वह परिवार के किसी व्यक्ति से बात नहीं कर पाई। आरोपित युवक उसे कमरे में बंद करके चले जाते थे। उसी घर में खोजबीन करने पर सिम मिल गया जिसके जरिए उसने 28 मई को अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां ने गुजरात में रहने वाले अपने भाई यानी लड़की के मामा को पूरी घटना बताई। जिसके आधार पर मामा सुराग रस्सी करते हुए उस घर में पहुंच गया। जहां लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। लड़की को मुक्त करा कर मामा 1 जून को बांदा वापस आया और सीधे लड़की को थाने में जाकर घटनाक्रम से अवगत कराया।किशोरी ने यह भी बताया कि कस्बे में रहने वाली एक मुस्लिम महिला एक युवक से मोबाइल पर रोज शाम को बात कराती थी और उससे निकाह करने का दबाव बना रही थी। अपहरण करने में युवक भी शामिल था जो पन्ना जिले के बरौली गांव का रहने वाला है। इसी युवक ने रुमाल पर नशीला पदार्थ लगाकर उसे बेहोश किया था।

यह भी पढ़ेंबांदा: गवर्नमेंट लाइब्रेरी प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान बनी,36 हजार बुक्स का भंडार
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि 15 मई को नरैनी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा करने की जानकारी पीड़ित परिवार द्वारा दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर टीमें बनाकर लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे। 1 जून को सर्विलांस की मदद से लड़की को बरामद कर लिया गया है। साथ ही 164 के बयान करा कर बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। बहुत जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ेंबांदा फतेहपुर मार्ग पर कार पलटी, महिला जज पति समेत घायल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0