पांच दिवसीय बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग का हुआ समापन, बालिका सशक्तिकरण पर बनी कार्ययोजना

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केन पथ, बांदा में विद्या भारती कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग...

Aug 1, 2026 - 09:59
Aug 1, 2026 - 10:01
 0  2
पांच दिवसीय बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग का हुआ समापन, बालिका सशक्तिकरण पर बनी कार्ययोजना

बांदा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केन पथ, बांदा में विद्या भारती कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश सिंह (भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख) ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात सुनीता तिवारी (बालिका शिक्षा जिला प्रमुख, बांदा) ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका सम्मान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने अभ्यास वर्ग का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। वहीं इंदुबाला एवं बीनू तिवारी ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में निधि द्विवेदी (क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका) के नेतृत्व में जिला प्रमुख बहनों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए दस परिषदों के प्रभावी क्रियान्वयन, किशोरी शिविरों के आयोजन, जनपद स्तर पर एक साथ सरस्वती यात्रा निकालने तथा 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि दिनेश सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और बालिका शिक्षा विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि नर से नारायण बनने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा का उद्देश्य बालिकाओं में निहित सप्त शक्तियों का विकास कर उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।

इस अवसर पर आचार्या अंशिका ने एकल गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समापन सत्र में रजनीश पाठक (संगठन मंत्री, कानपुर प्रांत) ने उपस्थित शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन, संस्कार और सेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रवेश तिवारी (प्रधानाचार्या, सुमन भारती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, राठ) ने किया। अंत में शिवकरण सिंह (संभाग निरीक्षक) ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई और बालिका शिक्षा को समाज सशक्तिकरण का आधार बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0