मणिकर्णिका युवती सम्मेलन में छात्राओं ने लिया भाग, राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर हुआ संवाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कानपुर प्रांत के जिला बांदा में मणिकर्णिका युवती सम्मेलन...
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कानपुर प्रांत के जिला बांदा में मणिकर्णिका युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में युवतियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विभिन्न सत्रों में चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता श्रीमती सीमा पटनाहा रहीं। इसके अलावा डॉ. दीपाली गुप्ता, उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी, डॉ. विज्ञा मिश्रा, प्रांत पदाधिकारी ABVP, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जिज्ञासा तिवारी, डॉ. जयंती और अनुपमा त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन आयुषी त्रिपाठी, प्रांत सह मंत्री ने किया।
सम्मेलन में ‘अनुभवी नारियों का संवाद’ सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं ने अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए। डॉ. विज्ञा मिश्रा ने छात्राओं को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में उनकी भूमिका और योगदान के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम में ‘आंगन से अंतरिक्ष तक युवतियों की भूमिका’ विषय पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवतियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और अवसर आवश्यक हैं।
सम्मेलन के दौरान गुरुकुल कथक साधना केंद्र की छात्राओं ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। दो सत्रों में आयोजित सम्मेलन में बांदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं एवं छात्राएं शामिल हुईं। श्रीमती विनोद जैन ने ‘अखंड हिंद फौज’ के विषय में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में अभिलाषा सिंह, प्रियंका सिंह, निधि, स्नेहा नामदेव, अनामिका गुप्ता, रक्षा त्रिपाठी, सौम्या, मानसी धुरिया, शिवम पांडे (विभाग संगठन मंत्री), सुभाष त्रिपाठी (प्रांत फार्माविजन सह संयोजक), गोविंद तिवारी (पूर्व जिला संयोजक), रामेंद्र शर्मा (नगर मंत्री), प्रवीण त्रिवेदी, शैलेंद्र दीक्षित, अंश पुष्पक, अक्षय मिश्रा, हर्ष सिंह, हिमांशु, अभय साहू सहित बांदा नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
