बाँदा : गायत्रीनगर में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा...

करीब 18 लाख की सामग्री बरामद, प्रमोद उर्फ राजा के मकान में चल रहा था गोरखधंधा
बांदा। कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये की कीमत का निर्मित एवं अर्धनिर्मित गुटखा, गुटखा बनाने की सामग्री, रैपर, सीलिंग मशीन आदि सामान बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री का खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ राजा शामिल है, जो अपने मकान में यह अवैध एवं स्वास्थ्य के लिए घातक गुटखा तैयार कर रहा था।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
-
विभिन्न ब्रांड के नकली रैपर
-
अर्धनिर्मित गुटखा
-
सीलिंग व पैकिंग मशीन
-
रासायनिक मिश्रण सामग्री
पुलिस ने मौके से सबूतों के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : बाँदा : अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि नकली गुटखा निर्माण का यह काम काफी लंबे समय से चल रहा था, जिससे न केवल आमजन के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि सरकार को भी राजस्व हानि हो रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी को मिली सफलता, वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़े : बांदा डीएम ने किया संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, दिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
What's Your Reaction?






