बाढ़ प्रभावित मर्का क्षेत्र का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए...

बांदा: यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए, आज जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने तहसील बबेरू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े : यमुना खतरे के निशान से ऊपर, चिल्लाघाट में स्थिर जलस्तर से मिली अस्थायी राहत
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आ गया है, वहां नाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, तहसीलदार बबेरू को निर्देश दिए गए कि जिन लोगों के घरों के पास पानी भर गया है, उन्हें तत्काल खाद्य सामग्री किट और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश
श्रीमती रीभा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नदी के पास न जाने दें। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि वे गांव के लोगों को जागरूक करें कि स्वयं और बच्चों को किसी भी काम के लिए नदी के पास न भेजें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि आवश्यकतानुसार लाइफ जैकेट उपलब्ध रहें।
यह भी पढ़े : बांदा में नदियों का जलस्तर : केन स्थिर, यमुना में बढ़ोत्तरी जारी
निरीक्षण के दौरान, नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष, तहसीलदार बबेरू, ग्राम प्रधान और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?






