थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शुक्रवार को थाना मटौंध में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों...

Jul 11, 2026 - 18:51
Jul 11, 2026 - 18:52
 0  10
थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

मटौंध थाने में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों को संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शुक्रवार को थाना मटौंध में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की भूमिका आवश्यक हो, उनमें संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने छोटे-छोटे विवादों का समय रहते समाधान करने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में बड़े विवादों की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा जनसुनवाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0