बांदा डीजे ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ...

Mar 8, 2025 - 10:28
Mar 8, 2025 - 20:07
 0  11
बांदा डीजे ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिका सिंह यादव मंडेला और महासचिव मनोज निगम लाला समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने शपथ दिलाई। समारोह में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक, बबेरू विधायक विशंभर यादव समेत जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग रहे, जबकि पारिवारिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी रोहित सिन्हा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष अशोक दीक्षित, अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष द्वारिका सिंह यादव मंडेला और महासचिव मनोज निगम लाला भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग, पारिवारिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी रोहित सिन्हा, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और पूर्व चेयरमैन परेश मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता

बी.एम. कुशवाहा, अवधेश गुप्ता, ओम प्रकाश गौतम, अशोक त्रिपाठी जीतू, राकेश सिन्हा, एजाज अहमद, रामदयाल, राफ वोटकेह चौहान, भंवर सिंह, रामस्वरूप सिंह, आनंद सिन्हा, जागेश्वर यादव, कृष्णकांत सिंह यादव, प्रकाश निगम, चंद्रजीत यादव, जयकरण वर्मा (पूर्व महासचिव), सुनील यादव, शैलेन्द्र यादव, राममिलन पटेल, श्याम सुंदर पटेल, आजम खाँ, राकेश गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किए।

विभिन्न तहसीलों से आए प्रतिनिधि

बबेरू तहसील से अध्यक्ष गुलाब सिंह यादव, महासचिव सुनील पाण्डेय, पैलानी तहसील से अध्यक्ष रामकिशोर पाल, महासचिव हनुमानदास तिवारी, नरैनी तहसील से अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, महासचिव जौहरीलाल कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं में संजय श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अमर सिंह यादव, अंगद सिंह तोमर, लवकेश सिंह, व्योमेश सिंह, संजय गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए।

कमिश्नरी से आए अधिवक्ता

सत्य प्रकाश सर्राफ, वीरेन्द्र सिंह चन्देल, मनोज साहू, रोशन यादव, आसिफ अली, सोनू द्विवेदी, देव नारायण निषाद, कुलदीप प्रजापति, सुरेश निषाद, विजय साहू समेत कई अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग, अपर जिला न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय, डॉ. विकास श्रीवास्तव (एससी/एसटी अधिनियम), निरंजन कुमार (डकैती मामलों), छोटेलाल यादव (आर्थिक अपराध अधिनियम), गुरेंद्र प्रकाश (सांसद/विधायक मामलों), हेमंत कुमार कुशवाहा (पॉक्सो अधिनियम), श्रीमती पल्लवी प्रकाश (फास्ट ट्रैक कोर्ट), श्रीपाल सिंह (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव), भगवानदास गुप्ता (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), श्रीमती सुचेता चौरसिया (रेलवे मामलों के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), प्रफुल्ल कुमार चौधरी (आर्थिक अपराध मामलों के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), श्रीमती वरुणा वशिष्ठ, श्रीमती बिन्नी बलयान, शिव शक्ति हर्षवर्धन, सुभांशु दास समेत अन्य न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महासचिव मनोज निगम लाला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष राजीव कुमार ने पदाधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित सिन्हा ने शानदार ढंग से किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0