15 अगस्त तक कराएं e-KYC, नहीं तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर देना पड़ सकता है अधिक शुल्क

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए आराधना इंडेन गैस एजेंसी ने ग्राहकों से 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप...

Aug 2, 2026 - 19:36
Aug 2, 2026 - 19:44
 0  70
15 अगस्त तक कराएं e-KYC, नहीं तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर देना पड़ सकता है अधिक शुल्क

बांदा। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए आराधना इंडेन गैस एजेंसी ने ग्राहकों से 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से e-KYC कराने की अपील की है। इंडियन ऑयल (इंडेन) सहित सभी तेल विपणन कंपनियों के निर्देशों के अनुसार निर्धारित तिथि तक e-KYC पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।

एजेंसी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बायोमैट्रिक e-KYC करा ली है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जिनकी e-KYC अभी तक नहीं हुई है, उन्हें 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अन्यथा e-KYC पूर्ण होने तक वे घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर लेने के पात्र नहीं होंगे।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में बांदा में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 974 रुपये है। यदि e-KYC नहीं कराई गई तो उपभोक्ताओं को घरेलू दर के बजाय लगभग 2086.67 रुपये की दर से सिलेंडर लेना पड़ सकता है। ऐसे में प्रत्येक सिलेंडर पर करीब 1100 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है।

एजेंसी ने बताया कि उपभोक्ता Indian Oil ONE App के माध्यम से घर बैठे मात्र दो मिनट में e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कर 'e-KYC Update' विकल्प चुनना होगा और गैस कनेक्शन धारक का फेस रिकॉग्निशन कराना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल पर पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

इसके अलावा उपभोक्ता अपने संबंधित इंडेन गैस वितरक कार्यालय जाकर अथवा घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने आने वाले डिलीवरी कर्मी के बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से भी e-KYC करा सकते हैं।

आराधना इंडेन गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते e-KYC पूरी कराकर किसी भी प्रकार की असुविधा एवं अतिरिक्त आर्थिक भार से बचें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0