बांदाःडिप्टी सीएम के आने से पूर्व, प्रदर्शन करने जा रहे इन कांग्रेसी नेताओं को किया गया गिरफ्तार

 कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त होने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने...

Mar 28, 2023 - 06:42
Mar 28, 2023 - 06:51
 0  5
बांदाःडिप्टी सीएम के आने से पूर्व, प्रदर्शन करने जा रहे इन कांग्रेसी नेताओं को किया गया गिरफ्तार

 कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त होने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने मंगलवार को मौन प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। आज कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद भी कांग्रेसियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर जिला अध्यक्ष के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़े झांसी रेल मंडल में ये परियोजनाएं हो गई पूरी, पीएम से उद्घाटन कराने की तैयारी


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को ऐतिहासिक अशोक लाट में संविधान की रक्षा के लिए लोकतंत्र के हत्यारों के विरोध में मौन प्रदर्शन करने का एलान किया था। उनके प्रदर्शन से पहले ही पुलिस सुबह 9 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के कटरा स्थित आवास पहुंची, जहां युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष केशव पाल भी मिल गए। पुलिस ने दोनों को जिला अध्यक्ष के आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। 

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 60 लाख की चोरी, जानिए चोरों ने दोबारा क्या उड़ाया?

यह जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई नेता जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए और उनके आवास के बाहर भी धरने में बैठ कर नारेबाजी करने लगे। जिला अध्यक्ष के आवास के बाहर पूर्व विधायक शिरोमण भाई, गजेंद्र पटेल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई, पंकज शिवहरे आदि को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंझांसी की रानी के महल की तरह बनाया जायेगा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन, ऐसा होगा पुनर्विकास


इसके बाद भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता अशोक लाट पहुंच गए और वहां सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।आज ही जनपद में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कार्यक्रम ही निर्धारित था इस वजह से इन्हें हाउस अरेस्ट किया गया।  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, सूरज बाजपेई, भगवानदीन गर्ग, संजय द्विवेदी, रमेश कोरी देवी पवन कोरी, धर्मेश सिंह, अफसाना शाह, जगदीश गुप्ता, सोमचंद्र जाटव, गेंदा यादव, केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, बीएल वर्मा, रफत खान गोगा, राजेश गुप्ता पप्पू लक्ष्मीकांत मिश्र, शब्बीर सौदागर व शोएब रिजवी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंबीजेपी कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहीं ये बड़ी बात

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0