भाजपा का अनूठा प्रदर्शन, कमलनाथ ने आयटम गर्ल बनकर लगाए ठुमके

मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश की मंत्री इमरती देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने के बाद भाजपा के निशाने पर आ गए हैं...

Oct 20, 2020 - 12:44
Oct 20, 2020 - 13:15
 0  2
भाजपा का अनूठा प्रदर्शन, कमलनाथ ने आयटम गर्ल बनकर लगाए ठुमके

इंदौर,

सोमवार को प्रदेश भर में भाजपा ने मौत व्रत रखकर कमलनाथ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं मंगलवार को इंदौर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने अनूठा प्रदर्शन किया, जिसमें कमलनाथ आईटम सांग पर ठूमके लगाते हुए तो दिग्विजय सिंह उन्हें दाद देते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें - कमलनाथ के 'आइटम' बोल पर सख्त हुआ राष्ट्रीय महिला आयोग

दरअसल मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर द्वारा कलेक्टर चौराहा पर कमलनाथ के डमी रूप को आयटम गर्ल बनाकर आयटम सांग पर डांस करवाकर दिग्विजयसिंह द्वारा दाद दिलवाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता मुन्नी बदनाम हुई और तेरी आख्या का यो काजल जैसे आयटम नम्बर गा रहे है, वही कांग्रेस के दो पूर्व सीएम के डमी अवतार उन गानों पर नाच रहे है। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर कमलनाथ और उनकी भाषाशैली के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें - मप्र उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, कमलनाथ बोले-भाजपा को जनता देगी जवाब

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह से विरोध करना भाजपा की पद्धति नही है, लेकिन कुत्ता काटे तो उसे काट नही सकते लेकिन डंडे से तो पीटा जा सकता है। वही राजेश शिरोडक़र ने कहा कि आपकी नजर में प्रदेश की मंत्री आयटम है तो फिर प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी क्या है जरा ये भी बताए।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी को 1 मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं, दें इस्तीफा : राज्यसभा सांसद

गौरतलब है कि कमलनाथ द्वारा डबरा में बिना नाम लिए इमारती देवी को आयटम कहने के मामले में विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। फिलहाल, प्रदेश में आयटम शब्द पर बवाल मचा हुआ है और भाजपा मुखर होकर पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान का विरोध कर रही है।

यह भी पढ़ें - योगी ने राज्य की ग्राम पंचायतों को दिया ये बड़ा तोहफा

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0