भाजपा दो-तीन दिन में जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार देररात...

Mar 1, 2024 - 04:59
Mar 1, 2024 - 05:02
 0  18
भाजपा दो-तीन दिन में जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार देररात शुरू होकर तड़के साढ़े तीन बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के साथ पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची दो -तीन दिन में जारी कर सकती है।

यह भी पढ़े : IAS अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा मंजूर होते ही.  IAS दुर्गा शक्ति नागपाल चर्चा में

भाजपा मुख्यालय में करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीयमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, तरुण चुघ, जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : इस टैबलेट को खाइये और पीजिए शराब, फिर देखिए मजा

लोकसभा चुनाव के लिए नड्डा कई दौर की बैठकें राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहले ही कर चुके हैं। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय होने थे। माना जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री जो पहले राज्यसभा से सदस्य थे उन्हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इनमें से भूपेन्द्र यादव, मनसुख मांडविया, धर्मेन्द्र प्रधान शामिल हैं। इसके साथ कमजोर और हारी हुई सीटों पर भी उम्मीदवारों की नामों का घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0