बजट पर भाजपा की हुई जिला स्तरीय संगोष्ठी

भारतीय जनता पार्टी ने बजट पर जिला स्तरीय संगोष्ठी डॉक बंगला सभागार में की...

Jul 29, 2024 - 00:16
Jul 29, 2024 - 00:20
 0  1
बजट पर भाजपा की हुई जिला स्तरीय संगोष्ठी

विकास को नवीन आयाम देने वाला है बजट : अनिल 

चित्रकूट(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी ने बजट पर जिला स्तरीय संगोष्ठी डॉक बंगला सभागार में की। इसके पूर्व जनपद के सभी बूथों पर जनसुझाव आधारित पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथों में आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : ई ऑफिस बनाए जाने के संबंध में हुई बैठक

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव ने कहा कि बजट 2024-25  विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति का संकल्प पत्र है। यह बजट भारत के आधारभूत संरचनात्मक विकास को नवीन आयाम देने वाला है। युवाओं के कौशल विकास के साथ रोजगार सृजन को केंद्रित है। भारत के लोगों के सपनो को पूरा करने वाला बजट है। पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का दृष्टिपत्र है। कार्यकर्ताओ को जनसंवाद कर बजट के सभी विषयो को जन-जन तक ले जाना है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बजट के विषय पर जन चर्चा करे। कार्यकर्ताओ को अपने नेतृत्व के संघर्षों से प्रेरित होकर सांगठनिक मूल्यों को मजबूत करना होगा।

यह भी पढ़े : उप्र : रसूखे में किसानों का संकट मोचक बनी योगी सरकार

पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बजट में भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त है। युवा, महिला, किसान, गरीब सभी के कल्याण का पक्ष बजट में समाहित है। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि यह बजट विद्या, वित्त व विकास की मजबूत आधारशिला है। सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर सबके विश्वास पर आधारित है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए साफ नीयत सही विकास का रोडमैप है।

यह भी पढ़े : जिला मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधीक्षकों की कार्य प्रणाली से हाईकोर्ट नाराज

इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी राम प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, मुन्ना करवरिया, महेन्द्र कोटार्य, अश्विनी अवस्थी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0