भाजपा ने विभिन्न राज्यों में घोषित किए नये प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नये नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के दृष्टिगत...

Jul 2, 2025 - 16:01
Jul 2, 2025 - 16:02
 0  59
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में घोषित किए नये प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नये नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में घोषित किए नये प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नये नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के दृष्टिगत विभिन्न राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी हाईकमान द्वारा जारी सूची के अनुसार नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़े : यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे : चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ!

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:

  • आंध्र प्रदेशपीवीएन माधव
  • पुडुचेरीवी. पी. रामलिंगम
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहअनिल तिवारी
  • महाराष्ट्ररविंद्र चव्हाण
  • मिजोरमडॉ. के. बेइचुवा
  • उत्तराखंडमहेंद्र भट्ट
  • हिमाचल प्रदेशडॉ. राजीव बिंदल
  • तेलंगानाएन. रामचंदर राव
  • मध्य प्रदेशहेमंत खंडेलवाल

यह भी पढ़े : जालौन : रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल, डीएम ने किया निलंबित

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक मजबूती को बल मिलेगा और प्रदेश स्तर पर जनसंपर्क, कार्यक्रम संचालन एवं आगामी चुनावी तैयारियों को नई दिशा मिलेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि वे अपने प्रदेशों में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0