भाजपा सांसद आरके पटेल को इस मामले में कोर्ट से हुई सजा, सांसद बने रहेंगे

चित्रकूट से भाजपा सांसद आरके पटेल को अदालत से झटका लगा है। ट्रेन रोकने और पुलिस पर पथराव करने के मामले...

भाजपा सांसद आरके पटेल को इस मामले में कोर्ट से हुई सजा, सांसद बने रहेंगे

चित्रकूट से भाजपा सांसद आरके पटेल को अदालत से झटका लगा है। ट्रेन रोकने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में अदालत ने उन्हें एक साल की सजा सुनाई है। हालांकि उनकी सांसदी पर इस फैसले से कोई खतरा नहीं है। दो या दो साल से अधिक की सजा मिलने पर सांसदी या विधायकी जाने का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें - वीरांगना झलकारी बाई का त्यागमय जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणास्पद

आरके सिंह पटेल के साथ ही नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल समेत 18 लोगों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है। यह घटना बसपा शासन काल में हुई थी। उस समय आरके सिंह पटेल व नरेंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी में थे। विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन सपा की ओर से किया गया था। 

यह भी पढ़ें - कालिंजर दुर्ग विश्वकला धरोहर के लिए अनुपम कृति

बताया जाता है कि बसपा शासन में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया था और चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन में ट्रेन रोकी थी। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने दोषी सांसद आरके पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह सहित 15 लोगो को एक-एक वर्ष कारावास की सुनाई है। तीन दोषियों को तीन महीने की सजा सुनाई गई है। एक आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -   देश की अकेली नदी जो सात पहाड़ों का सीना चीर कर बहती है

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
2