अजीब प्रजाति के जानवर ने किया कई पर हमला, लोगों ने मार डाला

एक अजीब प्रजाति के जानवर ने पहले एक बछड़े पर हमला किया। जिसे बचाने आए परिवार के लोगों को भी हमला करके जख्मी कर दिया..

Sep 11, 2021 - 01:27
Sep 11, 2021 - 01:36
 0  1
अजीब प्रजाति के जानवर ने किया कई पर हमला, लोगों ने मार डाला
अजीब प्रजाति का जानवर

एक अजीब प्रजाति के जानवर ने पहले एक बछड़े पर हमला किया। जिसे बचाने आए परिवार के लोगों को भी हमला करके जख्मी कर दिया। जिसे बाद में लोगों ने मार डाला।

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान की जेल में 12 साल कैद रहे रामबहादुर को देखते ही मां बाप की आंखें छलक पड़ी

घटना बबेरू थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। इसी गांव के निवासी अनिरुद्ध के बछड़े पर अचानक एक जानवर ने हमला करके लहूलुहान कर दिया। तभी अनिरुद्ध के पिता अपने बछड़े को बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी पकड़कर पैरों में बुरी तरह काट लिया।

पिता को बचाने आए अनिरुद्ध पर भी उसने हमला किया। तब तक वहां पर गांव के कई अन्य लोग आ गए और उसे घेरकर मार डाला।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस तरह का जानवर पहली बार देखा है। इस जानवर के पैरों की बनावट मनुष्य के पैरों के समान है। कुछ जानकारों का कहना है कि यह जानवर कब्र बिज्जू है। जो कब्रों को खोदकर मुर्दों को खाता है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

strange animal species

यह भी पढ़ें - रोडवेज बस स्टॉप में महिला यात्री के जेवरात गायब करने वाली, दो महिलाएं गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - बांदा में 99 साल पहले बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव की शुरुआत की थी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0