चाचा शिवपाल यादव पर दांव लगायेंगे अखिलेश, समीकरण वाली सीट की तलाश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव...

Feb 16, 2024 - 00:40
Feb 16, 2024 - 00:48
 0  1
चाचा शिवपाल यादव पर दांव लगायेंगे अखिलेश, समीकरण वाली सीट की तलाश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव पर दांव लगायेंगे। शिवपाल यादव के कद को देखते हुए समीकरण वाली लोकसभा सीट की तलाश की जा रही है। जिसमें आजमगढ़, इटावा और मैनपुरी की लोकसभा सीटों की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े : मजदूरों से भरा लोडर पलटा, 39 लोग घायल

शिवपाल सिंह यादव को लोकसभा चुनाव में उतारने के एक प्रश्न पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि चाचा और मैं दोनों ही लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। लोकसभा सीटों का चयन होना बाकी है। समाजवादी पार्टी की सूची जल्द ही जारी होगी।

यह भी पढ़े : कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारें में उलझी सपा के अपने भी बढ़ाने लगे सिर दर्द

उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय नेता के रुप में पहचाने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने जब अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली थी। उस वक्त इटावा क्षेत्र में शिवपाल सिंह यादव की सर्वाधिक लोकप्रियता थी, जो आज भी बरकरार है। वैसे आजमगढ़ लोकसभा सीट, जिस पर कभी अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़कर जीते थे, उसे भी अपने हाथ में फिर से लाने के लिए समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी विचार कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : मप्र से राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय, पांचों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0