अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, गोरखपुर को कहा 'गुनाहपुर'
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार पर एक बार फिर असफल होने का आरोप लगाया है...

लखनऊ
- बोले ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली है सरकार
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के कारण उत्तर प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने गोरखपुर को 'गुनाहपुर' नाम से भी सम्बोधित किया है।
यह भी पढ़ें - वेबिनार में सहकारी बैंको के आमेलन का क्यो हुआ विरोध
अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के कारण प्रदेश की छवि बहुत धूमिल हुई है। चाहे गुनाहपुर (गोरखपुर) मंडल हो या अन्य मंडल सबमें अपराधों के आंकड़ों में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी है। ये डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति वाली सरकार है।
यह भी पढ़ें - पांच माह बाद पटरी पर दौड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस
सपा अध्यक्ष प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का हवाला देकर लगातार सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। कोरोना महामारी के संक्रमण में कई हजार जानें जा चुकी हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं।
यह भी पढ़ें - मंडल कारागार में कोरोना का कहर जारी, 14 सिपाही व कैदी संक्रमित
उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को जनता की तकलीफों और रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था की कोई चिन्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका काम और ध्येय सिर्फ चुनाव जीतना और सत्ता में येनकेन प्रकारेण कब्जा बनाए रखना है।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






